डरबन। मंगलवार को किंग्समीड मैदान पर खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से 135 रनों की करारी शिकस्त के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि मेजबान खिलाड़ी हम पर पूरी तरह हावी रहे। दोनों देशों के बीच पांच एकदिवसीय मुकाबले होने हैं। अगला मुकाबला 15 जनवरी को जोहांसबर्ग में होगा।
पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए थे। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 35.4 ओवरों में 154 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एल सोतसोबे ने चार विकेट हासिल किए। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। डेल स्टेन और मोर्कल ने दो-दो विकेट झटके जबकि पर्नेल को एक विकेट मिला।
भारत की ओर से विराट कोहली ने 54 और सुरेश रैना ने 32 रन बनाए। सुरेश रैना 34वें ओवर में 32 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली ने 70 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाए। डेल स्टेन की गेंद पर वह स्मिथ को कैच दे बैठे।
भारत को पहला झटका पहले ही ओवर में मुरली विजय (1) रूप में लगा। विजय डेल स्टेन की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। इसके बाद चौथे ओवर में सचिन तेंदुलकर (7) लोनवाबो त्सोत्सोबे की गेंद पर स्टेन को कैच थमा बैठे। 11वें ओवर में रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हुए। मोर्केल की गेंद पर उनका कैच डिविलियर्स ने लपका। इसके बाद युवराज सिंह दो रन बनाकर चलते बने। महेंद्र सिंह धोनी 23वें ओवर में 25 रन बनाकर रनआउट हुए। हरभजन सिंह 31 ओवर में बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। आशीष नेहरा एक और जहीर खान छह रन बनाकर चलते बने।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए। अफ्रीका की ओर से अब्राहम डिविलियर्स ने 76, जेपी डुमिनी ने 73 और हासिम अमला ने 50 रनों की उपयोगी पारियां खेली। भारत की ओर से मुनाफ पटेल, जहीर खान और रोहित शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि आशीष नेहरा, हरभजन सिंह और सुरेश रैना ने एक-एक विकेट हासिल किए।

"जियाउददीन"
No comments:
Post a Comment